Tata Nexon EV Facelift

नए अवतार में लॉन्च हुईं Tata Nexon और Tata Nexon EV Facelift 2023 सामने आ गई कीमत, जानें लुक और डिजाइन में कैसे हैं बेहतर

Tata Nexon facelift launch event on road price list prices : टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार और बेस्ट सेलिंग कार Tata Nexon के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दी है। इसी के साथ कंपनी Tata Nexon EV Facelift को भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही इन दोनों कार को अनवील कर दिया था। कंपनी ने आज दोनों ही कार की शुरुआती कीमत को सामने पेश कर दिया है।

Tata Nexon EV Dark Edition

Tata Nexon और Nexon EV Facelift से जुड़े अपडेट्स

कंपनी अपनी वेबसाइट पर इन दोनों कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स दे चुकी हैं। लेकिन कीमत के बारे में अभी तक कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। टाटा मोटर्स (Tata motors) आज Tata Nexon Facelift और Tata Nexon EV Facelift की कीमत जारी करेगी, जिसके बाद पता चलेगा कि ये कार अपने Rivals के साथ कितना मुकाबला कर सकती है।

Tata Nexon EV Facelift

Tata Nexon और Nexon EV Facelift की लॉन्चिंग

कंपनी ने गुरुवार को  इन दोनों कार को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों कार की कीमत का खुलासा हो गया है। कंपनी दोनों कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को पहले ही रिवील कर चुकी है।

 

2023 Tata Nexon Facelift Launch : टाटा नेक्सॉन में क्या बदला?

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है। कंपनी ने पहले शोकेस किए Curvv Concept पर इन दोनों कार के डिजाइन को बनाया है। इसके अलावा Tata nexon Facelift में ग्रिल को पूरी तरह से बदल दिया गया है। ये ग्रिल पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बोल्ड है, इसे नए बंपर के साथ हाइलाइट किया है। इसके अलावा LED हैडलाइट्स और LED DRLs फ्रंट डिजाइन को और भी ज्यादा अलग बनाती है।

Tata Nexon EV Facelift

Tata Nexon EV Facelift 2023 : नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट में क्या बदला?

टाटा नेक्सॉन और टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के साइड डिजाइन लगभग एक समान हैं। कंपनी ने Tata Nexon EV को पहली बार नई ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया है। डिजाइन के मामले में ये कार काफी फ्यूचुरस्टिक लगती है। इस कार के डिजाइन, इनोवेशन, टेक, सेफ्टी,कंफर्ट और परफॉर्मेंस को रिडिफाइन किया गया है। कंपनी ने इस कार को गेम चेंजर बताया है। कार में स्मार्ट डिजिटल DRLs दिए गए हैं। कंपनी ने कार में R16 एलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि इस कार में हिडन वाइपर दिए गए हैं।

 

Tata Nexon और Nexon EV Facelift 2023 : इन्फोटेन्मेंट बदला

कंपनी ने इन दोनों कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में ही बड़ा बदलाव किया है। टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल फेसलिफ्ट में 12.3 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Tata Nexon EV facelift को ₹21000 देकर बना लीजिए अपना

Tata Nexon Facelift 2023 : कैसा रहा सफर?

कंपनी ने सबसे पहले इस कार को 2017 में लॉन्च किया था। कंपनी ने अभी तक 5 लाख लोगों को ये कार बेच दी है और ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। अब इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो रहा है।

 

Tata Nexon Facelift 2023 : 4 वेरिएंट में हुई लॉन्च

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन को 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें Fearless, Creative, Pure और Smart वेरिएंट्स के साथ इस कार को अनवील किया था।

 

Tata Nexon Facelift 2023 : नए सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने इस कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3 प्वाइंट सीट बेल्ट, ISOFIX जैसे फीचर्स दिए हैं।

 

Tata Nexon Facelift 2023 : टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के वेरिएंट की कीमत

टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट 2023 के 1.2 पेट्रोल (मैनुअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट की कीमत 8.09 लाख रुपए से शुरू है और 12.99 लाख रुपए तक जाती है। इसके अलावा ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत (वही इंजन) 11.69 लाख रुपए से शुरू है और DCA ट्रांसमिशन की 12.19 लाख रुपए से शुरू है।

 

Tata Nexon EV Facelift : क्या मिला नया?

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल फेसलिफ्ट में सबसे बढ़िया फीचर दिया है वो है व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग यानी कि आप अपने व्हीकल से दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल को भी लॉन्च कर सकते हैं।

Tata Nexon EV Facelift

Tata Nexon EV Facelift 2023 : कितनी रेंज

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस कार की रेंज 465 किलोमीटर है। यानी कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 465 किलोमीटर की रेंज देगी।

 

Tata Nexon EV Facelift 2023 : हर वेरिएंट की कीमत

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन ईवी 2023 की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 14.74 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.94 लाख रुपए तक जाती है।

 

Tata Nexon और Nexon EV Facelift का मुकाबला

ये कार सब 4 मीटर एसयूवी कैटेगरी में आती है। इस कैटेगरी में इस कार की सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Maruti Fronx, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV300 के साथ है।

Spread the love

4 thoughts on “नए अवतार में लॉन्च हुईं Tata Nexon और Tata Nexon EV Facelift 2023 सामने आ गई कीमत, जानें लुक और डिजाइन में कैसे हैं बेहतर”

  1. Pingback: इलेक्ट्रिक वाहन क्या है? (What is Electric Vehicle?) 2023 - Electric Car Engineer

  2. Pingback: भारत की बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2022 (Best Electric Cars in India 2022) - Electric Car Engineer

  3. Pingback: Tata Punch EV 2024 : टाटा पंच ईवी जल्द देगी दस्तक ,जानिए डिजाइन से लेकर कीमत तक सारी डिटेल्स - Electric Car Engineer

  4. Pingback: Tata Punch EV 2024 : टाटा पंच ईवी जल्द देगी दस्तक ,जानिए डिजाइन से लेकर कीमत तक सभी फीचर्स के साथ - Electric Car Engineer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने शुरू की पंच ईवी की डिलीवरी, जाने कीमत रिवोल्ट RV400 BRZ ने भारतीय बाजार में की एंट्री ,जाने कीमत रिवोल्ट मोटर्स ने लॉन्च की RV400 BRZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 1.38 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत भारत की सबसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं शानदार रेंज Tata Punch EV की भारत में बुकिंग शुरू, 21 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक, टाटा ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए acti.ev आर्किटेक्चर किया लॉन्च