Tata Punch EV

टाटा पंच इलेक्ट्रिक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने पंच ईवी की आज 5 जनवरी 2024 से बुकिंग शुरू कर दी है

आप भी 21000 रुपये टोकन अमांउंट के साथ टाटा की इस नई माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी को बुक करा सकते हैं।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार (5 जनवरी) को अपनी टाटा पंच EV को अनवील कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 300 से 400 KM चलेगी। रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करेगी। punch EV की बुकिंग शुरू हो गई है।

टाटा पंच ईवी को दो वेरिएंट में उतारा गया हैं - स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज।

स्टैंडर्ड में 25kWh और लॉन्ग रेंज में 35kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड में केवल 3.3kW AC चार्जर मिलता है, जबकि लॉन्ग रेंज में 7.2kW AC चार्जर के साथ 150kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

स्टैंडर्ड पंच EV 5 ट्रिम्स में उपलब्ध है - स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसे 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वहीं लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम मिलते हैं - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसमें 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ये प्लेटफॉर्म AC चार्जिंग के लिए 7.2kW से 11kW तक के ऑन बोर्ड चार्जर सपोर्ट कर सकता है। वहीं DC फास्ट चार्जिंग के लिए ये 150kW के चार्जर को सपोर्ट करता है। इलेक्ट्रिक पंच मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

​​​​​​इसके फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार और एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। यहां मैन हेडलैंप नेक्सॉन EV की तरह है। इसके साथ ही पंच EV कंपनी की पहली है, जिसके फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। इसके नीचे फुली न्यू डिजाइन बंपर है।

रियर में Y-शेप ब्रेक लाइट सेटअप, रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर डिजाइन है। चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ 16-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। यह टाटा की पहली EV है, जिसमें स्टोरेज के लिए बोनट के नीचे फ्रंक दिया गया है।