टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 2022 (Tata Cheapest Electric Car 2022)

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 2022 (Tata Cheapest Electric Car 2022)

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 2022 (Tata Cheapest Electric Car 2022): भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियां लगातार नई इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर जोर दे रही हैं। इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) के मार्केट में भारत में सभी ऑटोमोबाइल कंपनी तेजी से काम कर रही है लेकिन इस रेस में सबसे आगे केवल टाटा मोटर्स (Tata Motors) ही निकलता दिख रहा है। कंपनी ने ईवी मार्केट में कई कारें निकाल दी हैं।

हालांकि कंपनी की कारें काफी महंगे सेगमेंट में आ रही हैं। वहीं सस्ती कारों के मार्केट में अब टाटा मोटर्स तूफान लाने वाला है क्योंकि कंपनी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो कि टाटा टियागो (Tata Tiago EV) है।

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइनअप में एक नई कार Tata Tiago EV जोड़ने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख नहीं बताई है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही भारत में एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है। वर्तमान में Tata Tiago (ICE वर्जन) हैचबैक अफॉर्डेबल सेगमेंट में बिकने वाली कार है। Tata ने Tiago EV को ऑटो एक्सपो 2018 (Auto Expo) में दिखाया था लेकिन इस कार को अब तक लॉन्च नहीं किया गया था।

ऐसी भी जानकारी है कि कंपनी Tata Altroz का इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला सकती है। भारतीय बाजार में Nexon EV को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उसके बाद ही टाटा मोटर्स ने ईवी सेगमेंट में अन्य कारों को लाने का प्लान बनाया है। आइए टाटा मोटर्स की इस आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं।

Tata Tiago EV की कीमत (TATA TIAGO EV Price)

टाटा टियागो ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। कार के टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.79 लाख रुपये है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर तक का सफर पूरा कर सकती है। यह कार 5.7 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

Tata Tiago EVTata Tiago EVImage Credits: Tiagoev.tatamotors.com

Tata Tiago EV की रेंज

रेंज की बात करें टाटा टियागो ईवी सिंगल चार्ज में लगभग 250 किमी की दूरी तय कर पाएगी।

टाटा मोटर्स अगले 5 सालों में 10 इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती है। Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि ”इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का यह दौर सभी के लिए बड़ा मौका है। अब Tiago EV के साथ हम अपने EV सेगमेंट में विस्तार कर रहे हैं। कंपनी आगामी कुछ वर्षों में Tiago EV की कीमत और अन्य जानकारी प्रदान करेगी। मौजूदा समय में 40 हजार से ज्यादा Nexon EV और Tigor EV भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बनी हैं।

TATA TIAGO EVImage Credits: Tiagoev.tatamotors.com

TATA TIAGO EV Booking

TATA TIAGO EV booking: टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) की हाल ही में लॉन्च नई इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (TATA TIAGO EV) की बुकिंग आज से यानी 10 अक्टूबर से दोपहर 12 बजे से शुरू है। टियागो कंपनी की बेहद पॉपुलर हैचबैक है, जिसे कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक में भी उतारा है।

कहां करा सकेंगे बुकिंग

कार की बुकिंग आप चाहें तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://tiagoev.tatamotors.com/ पर जाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको 21 हजार रुपये टोकन मनी देने होंगे। आप कंपनी की डीलरशिप में भी जाकर नई इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी की बुकिंग (TATA TIAGO EV booking) करा सकते हैं। कार की टेस्ट ड्राइव की शुरुआत इस साल दिसंबर में शुरू होगी।

45 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स

यह कार डीसी फास्ट चार्जिंग मोड में 57 मिनट में 10%-80% चार्ज हो जाती है। कार में 24kwh की बैटरी पैक है। कार में Zconnect app के जरिये 45 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार (TATA TIAGO EV) को स्मार्टवाच से कनेक्ट कर सकते हैं। कार में मौजूद मोटर 114nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार Ziptron टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कार के फ्रंट ग्रिल पर .EV बैज भी लगा है। कार में HARMAN का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम लगा है।

TATA TIAGO EV

बैटरी की चार्जिंग

कार (TATA TIAGO EV) की बैटरी को आप चाहें तो 15 एम्पीयर के सॉकेट के जरिये (पोर्टेबल चार्जर) कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। मीडियम रेंज के लिए 6.9 घंटे में 10%-100% तक चार्ज हो जाती है और लॉन्ग रेंज के लिए 8.7 घंटे में इतना चार्ज हो जाती है। अगर आप 7.2kw AC चार्जर से चार्ज करते हैं तो मीडियम रेंज के लिए 10-100 प्रतिशत 2.6 घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि लॉन्ग रेंज के लिए इतनी चार्जिंग के लिए 3.6 घंटे लगते हैं।

TATA TIAGO EV Charging

TATA TIAGO EV ChargingTata Tiago EVImage Credits: Tiagoev.tatamotors.com

तीन साल में 10 गुना से ज्यादा बाजार बढ़ा बाजार

इंडस्ट्री की ग्रोथ पर बोलते हुए Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि EV सेक्टर वित्त वर्ष 2019 में 2000 गाड़ियों के स्तर पर था और पिछले 3 वर्षो में यह 10 गुना बढ़ चूका है। उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2023 में 20000 गाड़ियों कि बिक्री हो चुकी है, जो वित्त वर्ष 2022 के लगभग बराबर आंकड़ा है। इस वित्त वर्ष में ईवी कि बिक्री 50000 गाड़ियों से ज्यादा हो सकती है।

वित्त वर्ष 2023 में 50000 गाड़ियों कि बिक्री का लक्ष्य

Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में 50000 गाड़ियों कि बिक्री का लक्ष्य है। उन्होंने कहा टाटा मोटर्स , फोर्ड के साणंद प्लांट के उपयोग के लिए एक योजना पर काम कर रही है। हम इस प्लांट से 3 लाख यूनिट कि अतिरिक्त क्षमता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

सफल रही हैं ये कारें

जान लें कि World EV Day 2022 के उपलक्ष्य पर Tata Motors ने घोषणा की है कि कंपनी आने वाले समय में नई Tiago EV लॉन्च करेगी। वर्तमान में टाटा मोटर्स के पास ईवी बेड़े में Nexon EV और Tigor EV है। हालांकि ये दोनों ही कारें टाटा की सबसे सफल इलेक्ट्रिक कारें हैं। निश्चित तौर पर ICE वर्जन की तरह ही Tiago EV पोर्टफोलियो में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी जो कि ग्राहकों के लिए एक बेहतरी ऑप्शन बनकर आएगी।

Auto Expo 2018 में दिखी थी कार

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने 2018 में ऑटो एक्सपो में Tiago EV हैचबैक को दिखाया था लेकिन कंपनी ने पहले Nexon EV कॉम्पैक्ट एसयूवी और Tigor EV कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया है। Tiago EV के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह माना जा रहा है कि कंपनी इस कार में भी मौजूदा लाइनअप की तरह Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। डिजाइन के मामले में भी यह कुछ बदलावों के साथ मौजूदा आईसीई वर्जन के समान हो सकती है।

टिआगो ईवी करेगी बिक्री में जोरदार इजाफा

फिलहाल टाटा मोटर्स इसकी जगह नैक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी देश में बेच रही है। पहले से दमदार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में टिआगो ईवी जोरदार बढ़ोतरी करेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। अभी टाटा मोटर्स ने टिआगो इलेक्ट्रिक हैचबैक की कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना पता चल चुका है कि ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक बनने वाली है। कंपनी आने वाले कुछ साल में करीब 10 इलेक्ट्रिक वाहन भारत में लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है जिनमें कई किस्म के वाहन शामिल हैं।

टिआगो ईवी को भी मिलेगी जिपट्रॉन तकनीक?

टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक के साथ भी जिपट्रॉन तकनीक मिलेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, यही तकनीक नैक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के साथ कंपनी उपलब्ध करा रही है। दिखने में नई ईवी टिआगो के स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही दिखने वाली है, हालांकि इसे सामान्य से अलग दिखाने के लिए कुछ कॉस्मैटिक बदलाव और ब्लू एक्सेंट कार को मिल सकता है। इसके कई पुर्जे भी टिगोर ईवी से लिए जा सकते हैं क्योंकि बजट में आने वाली कारों में ये दोनों शामिल हैं।

भारत में मौजूदा टाटा मोटर्स की दो इलेक्ट्रिक कारें

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 141HP की पावर और 250NM का टॉर्क जनरेट करती है।  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के अनुसार, 437KM तक चल सकती है। वहीं Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है।

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई जो कि 74.7PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 kWh की बैटरी है। रेंज को देखते हुए Tigor EV सिंगल चार्ज में 306KM तक चल सकती है। स्पीड को देखते हुए यह सेडान 5.7 सेकंड में 0-60KM तक चल सकती है।

Spread the love

9 thoughts on “टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 2022 (Tata Cheapest Electric Car 2022)”

  1. Pingback: भारत में आने वाली इलेक्ट्रिक कारें 2022 (Upcoming Electric Cars in India 2022) - Electric Car Engineer

  2. Pingback: वॉल्वो XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV स्पेसिफिकेशन्स 2022 (Volvo XC40 Recharge Electric SUV Specifications 2022) - Electric Car Engineer

  3. Pingback: हीरो इलेक्ट्रिक AE-47 स्पेसिफिकेशन्स 2022 (Hero Electric AE-47 Specifications 2022) - Electric Car Engineer

  4. Pingback: दुनिया का सबसे तेज ईवी चार्जर 2022 (World's Fastest EV Charger 2022) - Electric Car Engineer

  5. Pingback: HPCL तीन साल में 5000 EV चार्जिंग स्टेशन लगाएगी (HPCL to Set Up 5000 EV Charging Stations in Three Years) - Electric Car Engineer

  6. Pingback: TATA Tigor EV के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत 2022 (TATA Tigor EV Specifications, features and Price 2022) - Electric Car Engineer

  7. Pingback: PMV Electric Car EaS-E (16 नवंबर को लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, दमदार फीचर्स के साथ) - Electric Car Engineer

  8. Pingback: Tata Tiago EV Price, Range, Specifications, Features 2023 : जानिये टाटा टियागो ईवी की कीमत, रेंज, स्पेसिफिकेशन, विशेषताएं सब कुछ - Electric Car E

  9. Pingback: भारत की बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2023 (Best Electric Cars in India 2023) - Electric Car Engineer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने शुरू की पंच ईवी की डिलीवरी, जाने कीमत रिवोल्ट RV400 BRZ ने भारतीय बाजार में की एंट्री ,जाने कीमत रिवोल्ट मोटर्स ने लॉन्च की RV400 BRZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 1.38 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत भारत की सबसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं शानदार रेंज Tata Punch EV की भारत में बुकिंग शुरू, 21 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक, टाटा ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए acti.ev आर्किटेक्चर किया लॉन्च