Mahindra XUV 400

जनवरी 2023 में लॉन्च होने वाली है Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में देगी 456km की रेंज

Mahindra XUV 400 : भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को जनवरी 2023 में में लॉन्च करने वाली है। यह कार बेस, EP और EL जैसे तीन वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध होगी। XUV300 पर आधारित और ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ लाइन-अप के तहत बनी यह महिंद्रा की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है। यह कार एक सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

 

Mahindra XUV 400 Design

नई महिंद्रा XUV 400 को एक क्लोज्ड ग्रिल और ‘ट्विन पीक्स’ लोगो के साथ लाया जाएगा। इस कार में कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स, वाइड एयर डैम्स, मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैक, ORVMs, 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर , LED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, किनारों पर रूफ रेल्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Mahindra XUV 400

Mahindra XUV 400 Range और टॉप स्पीड

महिंद्रा ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार के लिए अपने इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 150bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। पॉवर के लिए इस कार में 39.5kW का बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी मदद से एक बार चार्ज करने पर यह कार 456 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है और 150 किमी/घंटा की शीर्ष गति होगी, लेकिन स्पीडो मीटर 160 किमी/घंटा दिखाता है, जो मौजूदा बाजार में किसी भी ईवी एक्सयूवी के लिए बहुत तेज है। इस कार को मात्र 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक DC फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

 

चार्ज का समय

7.2 kW/32A चार्जर में लगभग 6 घंटे और 30 मिनट लगते हैं, जबकि 3.3 kW/16A चार्जर में लगभग 13 घंटे और 30 मिनट लगते हैं।

लाइट

XUV 400 में दोनों तरफ अलग-अलग तरह की लाइटें हैं (LED डे और नाइट रनिंग लाइट, रेगुलर और प्रोजेक्टर हाई बीम, और नॉर्मल बल्ब इंडिकेटर्स) और एक नॉर्मल ब्रेक लाइट, साथ ही एक रियर (बल्की रेड व्हाइटिश टेल लाइट)।

Pure EV EcoDryft : रोजाना उपयोग के लिए भारत में आई नई सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज 135 किमी

 

Mahindra XUV 400 EV Features

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक बड़ा 5-सीटर केबिन देखने को मिलेगा। साथ ही इसके केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल, लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, छह एयरबैग, ABS और EBD के साथ एक सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

 

Mahindra XUV 400

 

XUV400 साटन कॉपर फिनिश में डुअल-टोन रूफ विकल्प के साथ 5 कलर स्कीम- आर्कटिक ब्लू, गैलेक्सी ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में आएगी।

 

XUV 400 Specifications

रेंज 456 किमी
बैटरी 39.6 kWh with AC & DC BOTH charging socket
मोटर 147 HP Power, 310nm torque IP67 certified
Acceleration 0-100 in 8.3 sec
चार्जिंग टाइम 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत DC फास्ट चार्जर
व्हील साइज 16″ Front & Rear
ब्रेक्स Front: Disc and Rear: Disc
लम्बाई 4.2 मीटर
बूट स्पेस 378 लीटर
टेक्नोलॉजी Front-wheel axle car
ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm
Water and Dustproof हाँ
कलर White, Blue, and Black with copper Finishing
चार्जिंग पोर्ट्स Front Left Side
पार्किंग कैमरा हाँ
टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा

 

Mahindra XUV 400 EV इंटीरियर स्पेस और सीटिंग

यह उन विशाल कारों में से एक है जो भारत में बनी हैं और इसमें 6 फीट लंबे लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। आगे की तरफ ड्राइवर समेत दो लोग बैठ सकते हैं।

बीच में, तीन को बिना किसी आर्म रेस्ट के और दो को आर्म रेस्ट के साथ बैठाया जा सकता है। और पीछे की तरफ, 378 लीटर की जगह के साथ, इसमें 60/40 एडजस्टेबल सीटें हैं, इसलिए अगर आपके पास सामान नहीं है, तो दो और लोग बैठ सकते हैं।

Mahindra XUV 400

Image Source : Mahindra

डैशबोर्ड

कॉपर फिनिश के साथ पूरा काला डैशबोर्ड एसी के चारों ओर कोनों पर ही खुलता है। ध्वनि, डिस्प्ले, कनेक्टिविटी और सिस्टम जैसे सामान्य नियंत्रणों के साथ टच स्क्रीन। अतिरिक्त अस्थायी नियंत्रण के साथ। इस Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक SUV में लेदर फिनिश के साथ एक सामान्य पावर स्टीयरिंग व्हील है और इसमें सिंगल पैडल ऑपरेटिव के साथ मल्टीपल ड्राइव मोड के साथ एक डिजिटल स्पीडोमीटर भी है।

 

Mahindra XUV 400 Price

 

फिलहाल इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा नहीं की गई है। इसका खुलासा जनवरी 2023 में इसके लॉन्चिंग के समय किया जाएगा। लेकिन इस कार की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

 

इन शहरों में पहले होगा लॉन्च

नई एक्सयूवी400 ईवी के लिए टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से 16 शहरों में शुरू होगी, जिनमें मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि शामिल हैं। नए मॉडल को पहले चरण में 16 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। नई XUV400 की कीमत का खुलासा जनवरी 2023 में होगा। नए मॉडल का मुकाबला Tata Nexon EV Max, MG ZS EV और Hyundai Kona से होगा। हमें उम्मीद है कि नए मॉडल की कीमत लगभग 18 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।

Mahindra XUV 400

इस कार से होगा मुकाबला

 

कीमत और रेंज के लिहाज से देखें तो Mahindra XUV 400 का भारतीय बाजार में टाटा की Nexon EV Max से मुकाबला होगा। Nexon EV Max में 40.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे 143 PS की पॉवर और 250 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस कार में 437 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज मिलती है। 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इस कार को केवल 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 18.34 लाख रुपये से शुरू होती है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने शुरू की पंच ईवी की डिलीवरी, जाने कीमत रिवोल्ट RV400 BRZ ने भारतीय बाजार में की एंट्री ,जाने कीमत रिवोल्ट मोटर्स ने लॉन्च की RV400 BRZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 1.38 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत भारत की सबसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं शानदार रेंज Tata Punch EV की भारत में बुकिंग शुरू, 21 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक, टाटा ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए acti.ev आर्किटेक्चर किया लॉन्च