E20 Petrol : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सरकार ने कार कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे सर्विसिंग के दौरान पुरानी कार के उन पार्ट्स को बदलें जिन्हें E20 से नुकसान हो रहा है। नितिन गडकरी ने कहा, सर्विसिंग के लिए जाने वाली पुरानी कारों में पहले वॉशर मेटल के बने होते थे लेकिन अब ये रबर के बने होते हैं।
हमने वाहन निर्माताओं को निर्देश दिया कि वे सर्विसिंग के दौरान ग्राहकों से बिना किसी एक्सट्रा पैसे लिए इन वॉशर्स को बदलें। मेरी जानकारी में अब तक कोई भी खराबी नहीं आई है।
E20 Petrol : सोशल मीडिया पर बवाल
हालांकि, उन्होंने कहा है कि, “सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की जो खबरें चल रही हैं उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और वे एक झूठे नैरेटिव का हिस्सा है। इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने कहा, मुझे एक भी ऐसी कार दिखाएं जिसे E20 फ्यूल की वजह से नुकसान हुआ हो। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी फैलाया जा रहा है वह एक सोची-समझी झूठी कहानी का हिस्सा है।”
माइलेज पर गडकरी का बयान
The Indian Express को दिए गए इंटरव्यू में Nitin Gadkari ने स्वीकार किया कि E20 पेट्रोल से गाड़ी के माइलेज पर असर पड़ता है। उन्होंने इसके पीछ की वजह पेट्रोल की तुलना में Ethanol की कैलोरीफिक वैल्यू का कम होना बताया। गडकरी ने कहा कि, “पहली बात यह है कि Ethanol और पेट्रोल की कैलोरिफिक वैलयू में अंतर होता है जो कि एक सच है।”
ARAI की रिपोर्ट
आगे गडकरी ने कहा कि, ‘लेकिन माइलेज ड्राइविंग की स्थिति पर भी निर्भर करता है खासकर दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में जहां ड्राइविंग की स्थितियों की वजह से गाड़ियां कम गियर में रहती हैं।’ ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक, जो गाड़ियां खास तौर पर Flex Fuel इंजन के साथ बनाए गए हैं उनमें माइलेज को लेकर कोई समस्या नहीं है। इसलिए हम फ्लेक्स-इंजन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर भी काम कर रहे हैं’।
फ्लेक्स फ्यूल पर काम
गडकरी ने यह भी कहा कि भारत में कार बनाने वाली एक दर्जन कंपनियां अब Flex मॉडल पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि ब्राजील 1970 से 27 प्रतिशत Ethanol वाले फ्यूल का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारा लक्ष्य जनता को विकल्प देना है, अलग-अलग कीमतों पर कई तरह के ब्लेंड्स क्योंकि Ethanol की कीमत लगभग 75 रुपए प्रति लीटर है।
Best Monsoon Driving Tips: बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 12 Essential Tips