Chandigarh Electric Vehicle Expo 2023

Chandigarh Electric Vehicle Expo 2023: चंडीगढ़ में 3 फरवरी से शुरू होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो 2023

Chandigarh Electric Vehicle Expo 2023: चंडीगढ़ में पहली बार Electric Vehicle Expo का आयोजन हो रहा है। यह EV Expo 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगा। इसका आयोजन सेक्टर 34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में हो रहा है। एक्सपो में देश भर के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। यह कंपनी अपने वाहनों के बारे में लोगों को जानकारी देंगी। कंपनी प्रतिनिधि अपने वाहनों को दिखाएं और टेस्ट ड्राइव की भी सुविधा देंगे।

इस एक्सपो में देशभर की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को एक छत तले आम जनता के लिए प्रदर्शित करेंगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे पहले EV Expo 2023 के बारे में चैंबर के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष प्रणव गुप्ता, चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि 3 फरवरी को शुरू होने वाले EV Expo का उदघाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित द्वारा किया जाएगा।

इस बारे में चैंबर ऑफ कॉमर्स हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष प्रणव गुप्ता का कहना है कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। इन योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं है। इस एक्सपो के जरिए शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता एवं भविष्य के लाभ की जानकारी दी जाएगी।

 

Chandigarh Electric Vehicle Expo 2023

चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी बनाने के लिए कई तरह की पहल हो रही है। यहां डीजल वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। अब डीजल-पेट्रोल से चलने वाले नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। वहीं लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की जानकारी के लिए पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो (Electric Vehicle Expo) लगाया जा रहा है। इसमें लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी लाभों को भी बताया जाएगा। जिससे लोग जल्द इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी करें। हाल के वर्षों में शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी बढ़ी भी है।

 

Chandigarh Electric Vehicle Expo 2023

 

चैंबर के चंडीगढ़ चेप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि चंडीगढ़ में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन 50 में से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को पेश कर रही हैं। चैंबर द्वारा एक ही छत तले न वाहन निर्माता कंपनियों तथा खरीददारों को एकत्र किया जा रहा है। यह आयोजन चंडीगढ़ वासियों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को समझने में मददगार साबित होगा।

 

सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की दी जाएगी जानकारी

एक्सपो में चार फरवरी को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। उप मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की जानकारी दी जाएगी। प्रणव ने बताया कि दो एवं चार पहिया वाहन, बस, साइकिल समेत इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और खरीद को लेकर कई नीतियां बनी हुईं है। इन नीतियों का बहुत लाभ उठाया जा सकता है। बताया कि इस एक्सपो में 50 से अधिक कंपनियां आ रहीं हैं।

प्रणव गुप्ता ने कहा कि दोपहिया, चौपहिया, बस और साइकिल सहित इलेक्ट्रिक वाहन हमारे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और खरीद पर विभिन्न नीतियां बनाई हैं। लेकिन जनता में इसके लाभों के बारे में जागरूकता की कमी है। पीएचडीसीसीआई का उद्देश्य सभी हितधारकों को भविष्य के लिए तैयार करना और पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी गतिशीलता उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।

Auto Expo 2023: मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki eVX से उठाया पर्दा, 550KM है रेंज, 2025 तक आने की उम्मीद

5 साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य

सरकार की मंशा है कि चंडीगढ़ में अगले 5 साल में रजिस्टर होने वाली गाड़ियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत हो जाए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष में 2024-25 में 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2026-27 तक निजी कारों में से 50 प्रतिशत कार इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य है। इसका मतलब है कि नई कारों में 50 प्रतिशत कार इलेक्ट्रिक होगी।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में चंडीगढ़ में दो पहिया 17 हजार वाहन और 26274 कार की बिक्री हुई है। 2020 में शहर में इलेक्ट्रिक 370 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 2021 में यह संख्या बढ़कर 734 हो गई। 2022 के नवंबर में 2278 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए।

 

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने शुरू की पंच ईवी की डिलीवरी, जाने कीमत रिवोल्ट RV400 BRZ ने भारतीय बाजार में की एंट्री ,जाने कीमत रिवोल्ट मोटर्स ने लॉन्च की RV400 BRZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 1.38 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत भारत की सबसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें जो देती हैं शानदार रेंज Tata Punch EV की भारत में बुकिंग शुरू, 21 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक, टाटा ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए acti.ev आर्किटेक्चर किया लॉन्च