Nitin Gadkari Statement on EV Market

इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बढ़ रहा है। सरकार को यह भी उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में ईवी की बिक्री नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई है कि 2030 तक भारत में सालाना एक करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेचे जाने की उम्मीद है। इससे लगभग पांच करोड़ नौकरियां पैदा होंगी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने 19वें ईवी एक्सपो 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 34.54 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पहले से ही पंजीकृत हैं

नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में दुनिया का शीर्ष ईवी निर्माता बनने की क्षमता है और सरकार देश को स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हाइब्रिड और फुल-स्केल ईवी में बदलने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक्स में ईवी को तेजी से बढ़ावा देने का है।

आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि देश में ईवी की बिक्री बढ़ रही है। नवंबर 2023 में देशभर में ईवी की बिक्री 1,52,610 यूनिट तक पहुंच गई। जो नवंबर 2022 की तुलना में साल-दर-साल 26 फीसदी ज्यादा है