मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में भारत में निर्मित 5-डोर जिम्नी एसयूवी को जापान में लॉन्च किया है।
यह मॉडल पहले से ही मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सफल रहा है।
जापान में इसकी बढ़ती मांग के कारण, कंपनी को बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है।
जिम्नी की वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए, इसे लगभग 100 देशों में निर्यात किया जा रहा है।
जिम्नी 5-डोर (Jimny) जापान में 'Jimny Nomade' नाम से बेची जाएगी।
यह गुरुग्राम, हरियाणा स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाई जाएगी।
भारत से जापान को निर्यात की जाने वाली यह दूसरी कार है। जबकि, पहली कार Fronx थी।
निर्यात किए गए मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। जापान-स्पेक जिम्नी में Chiffon Ivory Metallic (ब्लैक रूफ के साथ) और Jungle Green रंग शामिल किए गए हैं.