BYD Seagull EV

चीन में BYD Seagull EV लॉन्च होने के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह पर हो रही है। अब कंपनी 2025 BYD Seagull के रूप में थोड़ा अपग्रेड मॉडल को लॉन्च किया है।

इसमें नए ट्रिम लेवल और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ डिजाइन रिफ्रेश मिलता है। आइए जानते हैं कि इसे किन नए फीचर्स के साथ लाया गया है।

इसके बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15 इंच स्टील व्हील मिलते हैं, जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन में 16-इंच एल्युमीनियम अलॉय व्हील दिए गए हैं।

इसे चार कलर ऑप्शन आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक में लाया गया है।

BYD इंटीरियर कलर ऑप्शन डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक में भी है।

इसमें फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

2025 BYD सीगल इलेक्ट्रिक कार का डायमेंशन पहले की ही तरह है। इसकी लंबाई में 3780 मिमी, चौड़ाई में 1715 मिमी, ऊंचाई में 1540 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2500 मिमी है।

आइए जानते हैं कि इसे किन नए फीचर्स के साथ लाया गया है।