Audi E-Tron GT EV 

Audi E-Tron GT EV एक बोल्ड-दिखने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो पोर्शे टेक्कन के साथ गहरे इंजीनियरिंग संबंधों के साथ है।

Audi e-tron GT एक चार दरवाजों वाली कूपे सेडान कार है जो भारत में जर्मन ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में शामिल हुई है।

भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.79 करोड़ रुपये है।

Audi e-tron GT में 93 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है।

e-tron GT में 469 bhp का पावर और 630 Nm का टॉर्क मिलता है।

यह कार 4.1 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है।

यह इलेक्ट्रिक कूपे सेडान कार एक बार फुल चार्जिंग पर 388 किमी से 500 किमी के बीच WLTP ड्राइविंग रेंज का दावा करते हैं।

इसके साथ एक 22 kW का चार्जर भी मिलता है जो यह काम करने में 5 घंटे 15 मिनट का समय लेता है।