वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Vinfast भारत में अपनी दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV लांच करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV इसी वर्ष की दूसरी तिमाही में दिवाली के आसपास तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो जायेंगी। इन दोनों SUV के नाम VF6 और VF7 रखे गए हैं। Vinfast ने भारत के लिए राइट-हैंड ड्राइव वर्जन तैयार कर लिए हैं, जो भारत में इसकी पहली पेशकश होंगे। वर्ष 2025 में अपने पोर्टफोलियो में किन कारों को Vinfast ऑफर करेगी उनकी जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढें।
Vinfast भारत में जल्दी अपना सफर शुरू करेगी
विनफास्ट की ओर से भारतीय बाजार में जल्दी ही अपना सफर शुरू कर दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार विनफास्ट त्योहारी सीजन से पहले अपनी SUVs को भारत मे लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है।
लॉन्च टाइमलाइन और बुकिंग
बुकिंग शुरू: VF 6 और VF 7 की बुकिंग जून 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
लॉन्च: दोनों SUVs का लॉन्च 2025 की दूसरी छमाही में, त्योहारी सीजन से पहले होने की संभावना है।
स्थानीय निर्माण और निवेश
स्थानीय असेंबली: VinFast तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित अपने संयंत्र में VF 6 और VF 7 की असेंबली करेगी।
निवेश: कंपनी ने भारत में $500 मिलियन का निवेश करने की योजना बनाई है, जिसमें एक कार और बैटरी निर्माण संयंत्र की स्थापना शामिल है।
विनफास्ट द्वारा सबसे पहले कौनसी गाड़ी भारतीय बाजार में होगी लॉन्च
जानकारी के अनुसार विनफास्ट VF7 Electric SUV को सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगी। इसमें 75.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है जिससे 431 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 348 हॉर्स पावर की पावर मिलती है।
साइज़ और सेगमेंट: यह एक सी-सेगमेंट मिड-साइज़ एसयूवी है, जिसकी लंबाई 4,545 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी, और ऊंचाई 1,636 मिमी है।
पावरट्रेन: तीन वेरिएंट्स:
स्टैंडर्ड-रेंज FWD: 130 kW मोटर, 75.3 kWh बैटरी, 431 किमी रेंज (NEDC)।
एक्सटेंडेड-रेंज FWD: 75.3 kWh बैटरी, 450 किमी रेंज (WLTP)।
एक्सटेंडेड-रेंज AWD: दो मोटर, 260 kW, 500 Nm टॉर्क, 431 किमी रेंज (WLTP)।
फीचर्स: 15-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, लेवल 2 ADAS, और 21-इंच व्हील्स (टॉप मॉडल)।
अनुमानित कीमत: लगभग 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
दूसरी गाड़ी के तौर पर आएगी VF6
विनफास्ट की ओर से दूसरी गाड़ी के तौर पर VF6 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 59.6 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है जिसके साथ दी गई मोटर से 201 हॉर्स पावर मिलती है। सिंगल चार्ज में एसयूवी को 381 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
साइज़ और सेगमेंट: यह एक बी-सेगमेंट कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी लंबाई 4,238 मिमी, चौड़ाई 1,820 मिमी, और ऊंचाई 1,594 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,730 मिमी है।
पावरट्रेन: दो वेरिएंट्स में उपलब्ध, दोनों फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD):
पहला वेरिएंट: 130 kW मोटर, 174 hp, 250 Nm टॉर्क।
दूसरा वेरिएंट: 150 kW मोटर, 201 hp, 310 Nm टॉर्क।
बैटरी और रेंज: 59.6 kWh बैटरी, 381-399 किमी (WLTP) रेंज।
फीचर्स: 12.9-इंच टचस्क्रीन, लेवल 2 ADAS, ओवर-द-एयर अपडेट, और वेगन लेदर इंटीरियर।
अनुमानित कीमत: लगभग 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
प्रतिस्पर्धा और रणनीति:
- VF 6 का मुकाबला महिंद्रा BE 6, BYD एट्टो 3, और आगामी टाटा हैरियर EV से होगा, जबकि VF 7 का मुकाबला टाटा हैरियर EV, BYD सीलियन 7, और हुंडई आयोनिक 5 से होगा।
- विनफास्ट भारत में एक व्यापक ईवी इकोसिस्टम विकसित करने पर ध्यान दे रही है, जिसमें डीलर नेटवर्क, वर्कशॉप, और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। कंपनी बैटरी लीजिंग विकल्पों पर भी विचार कर रही है ताकि कीमतों को प्रतिस्पर्धी रखा जा सके।
- कंपनी भारत से दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, और अफ्रीका के बाजारों में निर्यात की योजना बना रही है।
2026 के शुरू में लॉन्च होगी ये ईवी
2025 में दो इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने के बाद निर्माता की ओर से तीसरी गाड़ी के तौर पर VF3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी, जिसे MG Comet EV, Tata Tiago EV जैसी कारों से चुनौती मिलेगी। VinFast VF 3 में 18.64 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जिसके साथ दी गई इलेक्ट्रिक मोटर से 41 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। सिंगल चार्ज में बैटरी 215 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी बैटरी महज 36 मिनट में 10-70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
जल्द शुरू होगी बुकिंग
निर्माता की ओर से जल्द ही इन कारों के लिए बुकिंग शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जून के आखिर या जुलाई के शुरू में इन कारों के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा।
ऑटो एक्सपो में हो चुकी हैं पेश
जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान इन कारों को विनफास्ट की ओर से भारतीय बाजार में पेश किया जा चुका है। जनवरी में निर्माता ने VF7 और VF6 को औपचारिक तौर पर पेश किया था। जबकि अपने पोर्टफोलियो की अन्य सभी कारों को भी शोकेस किया गया था।
Kia Carens Clavis 2025 भारत में हुई पेश: पैनोरमिक सनरूफ से लेकर ADAS तक मिले जबरदस्त फीचर्स