BYD Sealion 7: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट में चाइनीज EV निर्माता BYD भी Sealion 7 नाम से एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बेचती है। यह इलेक्ट्रिक SUV अपनी यूनिक स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार सेफ्टी फीचर्स के दम पर ग्राहकों का ध्यान खींच रही है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
BYD Sealion 7 की कीमत
इंडियन मार्केट में इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 48.90 लाख रुपये है, जो टॉप-एंड Performance वेरिएंट के लिए 54.90 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इसे Premium और Performance जैसे दो वेरिएंट में बेचती है। इस कीमत पर यह Hyundai Ioniq 5, Kia EV6, Volvo EX40 और BMW iX1 जैसी EVs को टक्कर देती है।
पैनोरमिक ग्लास रूफ और प्रीमियम इंटीरियर
BYD Sealion 7 टेक लोडेड Electric Car है। इसके इंटीरियर में लग्जरी और सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें 15.6-इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, 12-स्पीकर ऑडियो साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
तकनीकी स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
बैटरी क्षमता | 82.5 kWh |
रेंज (प्रीमियम वेरिएंट) | 567 किमी/चार्ज |
रेंज (परफॉर्मेंस वेरिएंट) | 542 किमी/चार्ज |
पावर (प्रीमियम) | 308 bhp, 380 Nm |
पावर (परफॉर्मेंस) | 523 bhp, 690 Nm |
0-100 किमी/घंटा | 4.5 सेकंड (परफॉर्मेंस वेरिएंट) |
ड्राइव टाइप | RWD (प्रीमियम), AWD (परफॉर्मेंस) |
सेफ्टी फीचर्स: 11 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS
जहां तक सेफ्टी का सवाल है, तो Sealion 7 ने हाल ही में Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। इसमें 11 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS सूट, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी और रेंज
BYD Sealion 7 में 82.56 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो Premium वेरिएंट (RWD) में 308 bhp और 380 Nm टॉर्क के साथ 567 किमी की रेंज देती है। वहीं, Performance वेरिएंट (AWD) में 523 bhp और 690 Nm टॉर्क के साथ 542 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसे 150 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10-80% तक 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
BYD Sealion 7 का डिजाइन आकर्षक और एयरोडायनामिक है। इसमें फुल-LED हेडलाइट्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स, मोटराइज्ड डोर हैंडल्स और ट्विन स्पॉइलर्स हैं। इसका कूपे जैसा रूफलाइन और ‘Ocean X’ थीम स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। इन्हीं खासियतों के दम पर Sealion 7 इंडियन लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की एक मजबूत दावेदार बनते जा रही है।
क्यों खरीदें BYD Sealion 7?
-
अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स: 11 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS।
-
लंबी रेंज: 567 किमी तक की रेंज।
-
प्रीमियम इंटीरियर: पैनोरमिक रूफ, नैप्पा लेदर सीट्स और हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम।
-
शानदार परफॉर्मेंस: 0-100 किमी/घंटा मात्र 4.5 सेकंड में।
Also Read
Skoda Superb 2025 रिव्यू – फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी
Volvo EX30 2025: एक किफायती इलेक्ट्रिक SUV जो लग्ज़री का भी अहसास कराए
Volvo XC90 Facelift 2025: एक लग्ज़री SUV का नया चेहरा | रिव्यू और फीचर्स